भाजपा विधायकों का बजट सत्र के बाद होगा प्रशिक्षण शिविर
विधानसभा बजट के बाद प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा अपने विधायकों का प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिविर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर सकते हैं। इस आयोजन के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की।
शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच सांगठनिक रणनीति पर मंथन हुआ। भट्ट ने मुख्यमंत्री को पार्टी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर के बारे में चर्चा की। अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है। 13 मार्च से 18 मार्च तक भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र आहूत होना है।
इसके बाद की किसी तिथि पर यह प्रशिक्षण शिविर होगा। शिविर को केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे। संगठन की ओर से यह प्रयास है कि शिविर का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करें। साथ ही पार्टी के विधायकों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है। लेकिन अभी तारीख व स्थान तय होना है।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating