यूपीसीएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कर्मचारियों को 700 रूपये ऊर्जा भत्ता, मिलेंगे साल में 12 आकस्मिक अवकाश
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) से जुड़े स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) कर्मचारियों को 700 रुपये ऊर्जा भत्ता और साल में 12 आकस्मिक अवकाश मिलेंगे। यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
यूपीसीएल मुख्यालय में अपर मुख्य सचिव एवं यूपीसीएल अध्यक्ष राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक के बाद यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि एसएचजी कर्मचारियों को उपनलकर्मियों की तर्ज पर 700 रुपये मासिक ऊर्जा भत्ता देने का प्रस्ताव पास हुआ है। इस प्रस्ताव को अब शासन को भेजा जाएगा। बैठक में इन कर्मचारियों को 12 आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने पर भी मुहर लगी है। वहीं, अंशकालिक स्वच्छकारों का मानदेय भी 3500 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये करने पर मुहर लगी। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।
यूपीसीएल के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग को मजबूत बनाया जाएगा। दरसअल, इस विभाग में 118 पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष वर्तमान में पांच से सात कर्मचारी ही तैनात हैं। बोर्ड बैठक में तय किया गया कि इसे मजबूत किया जाएगा। 118 पदों पर डाटा एंट्री ऑपरेटरों को बतौर कंप्यूटर एनालिस्ट तरक्की दी जाएगी। करीब 15 से 20 विशेषज्ञ बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीटेक आईटी वाले रखे जाएंगे। यूपीसीएल में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सिस्टम लागू किया जाएगा।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating