कांग्रेस मुख्यालय के बाहर NSUI के गुट आपस में भिड़े
देहरादून में आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एनएसयूआई(NSUI) के गुट आपस में भिड़ गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। उधर, शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। धारा 144 के उलंघन में चार नामजद और 50-60 अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

भर्ती परीक्षाओं में धांधली और देहरादून लाठीचार्ज के विरोध में आज सोमवार को भी बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच देहरादून में प्रदर्शन को लेकर पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नीरज कुंदन का एक गुट ने विरोध शुरू कर दिया। थोड़ी देर में मामला बढ़ गया है और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया।

दूसरी तरफ शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पत्थरबाजी और उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं की जमानत पर भी आज सुनवाई होनी है।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating