स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों में से केवल 8 पदों पर नियुक्ति रोकी गई, भ्रम की स्थिति में ना रहें
देहरादून:- महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. विनीता शाह द्वारा आज अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है इसलिए विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि कुल 824 पदों में से केवल 8 पदों पर ही तकनीकि दिक्कत के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है।
महानिदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर दिनांक 15.03.2022 के सापेक्ष चयन परिणाम घोषित किया गया एवं चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया है कि इस परीक्षा परिणाम का पुनः अवलोकन करने के बाद यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कुल आठ पदों पर त्रुटि हुई है।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating