जोशीमठ की स्थिति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तराखंड के जोशीमठ की मौजूदा स्थिति को लेकर हुए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आरके सिंह, भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत, गृह सचिव अजय भल्ला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, BRO और एनडीआरएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में जोशीमठ में हो रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी साझा की गई है, इसके अलावा आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई, बता दें कि जोशीमठ में भू धंसाव को लेकर वहां संकट की स्थिति बरकरार है।
मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद है. जोशीमठ के पल पल के घटनाक्रमों और आवश्यक कार्यवाहियों पर केंद्रीय नेतृत्व भी नजर बनाए हुए हैं, वहीं सीमा प्रबंधन सचिव डॉ. धर्मेंद्र सिंह गंगवार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम भी जोशीमठ में हालात का जायजा ले रही है। इसके पहले बुधवार को अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर भी बात की थी और राज्य सरकार को जोशीमठ के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया था, इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जोशीमठ भूमि धंसने के महत्वपूर्ण मुद्दे पर सीएम से बात की थी।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating