उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश के निचली अदालतों में तैनात कई न्यायाधीशों के किए तबादले, आदेश जारी

Read Time:2 Minute, 18 Second

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश के निचली अदालतों में तैनात कई न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। इसके लिए उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से अधिसूचना में हरिद्वार के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट को हरिद्वार के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रिक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है।

जबकि चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. कुमार श्रीवास्तव तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार से चंद्रपुर चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात मुकेश चंद्र आर्य को पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष चंद्र की जगह तैनात किया गया है।वहीं, बागेश्वर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात मंजू सिंह मंडे को खटीमा का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

हरिद्वार के सिविल जज सीनियर डिविजन संगीता रानी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है। जबकि, प्रथम अपर सिविल जज सीनियर डिविजन राहुल कुमार श्रीवास्तव को सिविल जज सीनियर डिवीजन हरिद्वार बनाया गया है। वहीं, सिविल जज सीनियर डिवीजन बागेश्वर को बागेश्वर का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *