देहरादून सचिवालय सेवा के व सचिवालय में तैनात अफसर भी अब फील्ड में दिखाई देंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सचिवालय स्तर के अफसरों अनुभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी सहमति दी है। सुशासन व पारदर्शी कामकाज हो पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खास फोकस है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष कई अनुभाग अधिकारियों ने अपनी समस्याओं को भी रखा है जिसमें वर्क लोड ऑफिस के कामकाज के लिए दिया गया स्थान की दशा का भी जिक्र किया गया है। संयुक्त सचिव संजय टोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई विषयों पर अपनी सकारात्मक सहमति दी है इससे कामकाज और बेहतर होगा वही सचिवालय में तैनात अफसरों के वाहन भत्ते आदि को लेकर भी कई महत्वपूर्ण चर्चा व निर्णय हो गए हैं। जिनका आदेश जारी होगा वही इस विषय पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि मुख्यमंत्री सकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं और उनकी इस प्रकार की बैठक व सचिवालय के अफसरों की समस्याओं पर उनके द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णय से कामकाज और बेहतर होगा और पहाड़ में बैठे व्यक्ति को भी कई योजनाओं का समय से लाभ मिल सकेगा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation राज्यपाल ने कहा छोटी सी उम्र में वीर साहबजादो ने राष्ट्रभक्ति और धर्मभक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी RTO प्रवर्तन शैलेश तिवारी एक्शन मोड में, दुपहिया वाहन पर दोनों सवारी ने नहीं लगाया हेलमेट तो लगेगा इतना जुर्माना