उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही दोनों जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, प्रदेश के अन्य शहरों में भी हल्का कोहरा होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, देहरादून के आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation महानिदेशक विद्यालीय शिक्षा ने सुराज दिवस के अवसर आयोजित चौपाल में की शिरकत मुख्यमंत्री पहुंचे पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष हरीश चंद्र भट्ट , उनके पुत्र के निधन पर की शोक संवेदना व्यक्त