मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर ज़रूरतमंदों को किये कम्बल वितरित

Read Time:2 Minute, 7 Second

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलो और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलो पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपङे उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए। सीएम ने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कम्बल और गर्म कपङों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारो की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों का भी अधिकारी निरीक्षण करें।

बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्‍यवस्‍था करने के भी निर्देश दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *