‘पेशावर कांड‘ के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ को मुख्यमंत्री धामी उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में वीर चन्द्र सिंह ‘‘गढ़वाली‘‘ को पेशावर कांड का महानायक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की उन्होंने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली  चलाने के आदेश को न मानकर  महान देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *