मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से भेंट कर उत्तराखण्ड में औद्योगिक विकास के लिये मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया। साथ ही उत्तराखण्ड में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए प्रदेश में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation स्वास्थ्य महानिदेशक ने दिए निर्देश कोरोना संक्रमितों के 10 प्रतिशत सैंपलों की अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुख्यमंत्री ने की भेंट, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा