पीजी कोर्स के लिए 50 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज का संकट

Read Time:1 Minute, 36 Second

राज्य के मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने वाले 50 से अधिक डॉक्टरों ने पीजी कोर्स करने के लिए नौकरी छोड़ दी है। जिसके चलते उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में परेशानियां बढ़ गई हैं।

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती का कहना है कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के ही आंकड़ों पर नजर डाले तो जिला अस्पताल कोरोनेशन के अलावा ऋषिकेश, विकास नगर, प्रेमनगर और मसूरी जैसे उपजिला अस्पतालों और 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मानकों के अनुरूप 294 डॉक्टरों की नियुक्ति का प्रावधान है।

फिलहाल इन तमाम सरकारी अस्पतालों में 251 डॉक्टरों की तैनाती है। ऐसे में विभाग में 43 डॉक्टर जिनमें कई विशेषज्ञ शामिल हैं उनके पद खाली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार उप्रेती ने बताया कि फिलहाल विभाग के पास जितने डॉक्टर उपलब्ध हैं उनकी मदद से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *