बाल विकास मंत्री ने कहा,बाल विकास मंत्री ने कांग्रेस पर बोला हमला कहा, कांग्रेस में जितने लोग हैं उतने गुट हैं
देहरादून: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी को हर कोई जानता है। सब जानते हैं कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता था, लेकिन उन्हें जनता ने नकार दिया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस में विधायक और मंत्री नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ा गया।
आज भी कांग्रेस में जितने लोग हैं उतने गुट हैं। कोई नेता प्रतिपक्ष, कोई प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बनना चाहता है। जो चिंतन और मंथन कर विपक्ष की भूमिका को भी सही तरीके से नहीं निभा पा रही है। भाजपा ने योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया, युवा नेतृत्व के साथ हमें इसका परिणाम मिला।
भाजपा ने चुनाव में जो कहा उसे वह आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पीआरडी जवानों को लेकर की गई घोषणाओं पर उन्होंने कहा कि पीआरडी में महिलाओं की संख्या को कम से कम तीन प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सरकार पीआरडी एक्ट में भी संशोधन करने जा रही है।
More Stories
बौराड़ी बस अड्डे पर पुनर्विकास अभियान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नई टिहरी :- टिहरी गढ़वाल के नई टिहरी स्थित बौराड़ी बस अड्डे (आईएसबीटी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति...
चमोली में लगातार बारिश से कई सड़कें प्रभावित, BRO की टीमें मौके पर
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले...
लैंड पूलिंग से लेकर पर्यटन परियोजनाओं तक, एमडीडीए बोर्ड ने लिए बड़े फैसले
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास से...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश का असर, हाईवे पर मलबा और बोल्डरों की भरमार
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार...
देहरादून में 60 मिमी बारिश, चकराता-मसूरी में 150 मिमी से ज्यादा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी...
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...

Average Rating