मुख्यमंत्री को एनआईओएस, डीएलएड, टीईटी शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं से कराया अवगत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीते दिन मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड एनआईओएस, डीएलएड, टीईटी शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष नन्दन सिंह बोहरा के नेतृत्व में भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उनके प्रकरण में उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय को लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को परेशानी न हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं। हमारा प्रयास समस्याओं का सरलीकरण के साथ उचित समाधान करने का है। युवा बेरोजगारों को अनावश्यक न्यायालयों की शरण में न जाना पड़े इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
महासंघ के अध्यक्ष नन्दन सिंह बोहरा एवं अपराजिता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए दिये गये आश्वासन के लिए हम सब उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर राम चन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, नवीन चन्द्र, मोहित कुमार, योगेश महंत, योगेश बोहरा, पवन कुमार, संगीता एवं हिमांशु कुमार ओली उपस्थित थे।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating