ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर बारात में जा रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त - Uttarakhand Samachar

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर कमांद के समीप सांकरी के पास एक मारुति सड़क में पलटकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। सोमवार को वाहन नेरी से बेलगांव बारात में जा रहा था। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। जिसमें से 13 वर्षीय एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने एक किशोर की मौत की पुष्टि की है। अभी अन्य घायलों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य घायलों को बौराड़ी चिकित्सालय लाया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *