दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड से विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार के लिए 42 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी कर ली है। सभी नेताओं को चुनाव प्रचार में जाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें विधानसभा स्तर पर 14 व वार्ड स्तर पर कुल 28 लोगों को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में पहली बार उत्तराखंड मूल के रिकॉर्ड 10 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन भी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम विधानसभा स्तर पर कार्य करेगी। नामों की सूची जारी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, कैलाश शर्मा, पुष्कर काला, दीपक मेहरा, विनय रुहेला, राकेश नैनवाल, सौरभ थपलियाल, नवीन ठाकुर, राजेश कुमार, नीरज पांथरी, गणेश ठाकुराठी, राकेश राणा, रविन्द्र कटारिया व प्रकाश हरबोला के नाम शामिल हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation सुबह सुबह उड़ी उद्योगपतियों की नींद, आयकर विभाग ने दून में कई ठिकानों पर मारा छापा मुख्यमंत्री ने चिंतिन शिविर में अधिकारियों से की चर्चा