53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग को लेकर हुई चर्चा, विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने की शिरकत
गोवा में आयोजित 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज नॉलेज सीरीज में उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने चर्चा में प्रतिभाग कर रहे विशेषज्ञों का उत्तराखण्ड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य वक्ता के तौर पर अध्यक्ष केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में शूटिंग के लिये अनुकूल माहौल है। इस क्षेत्र में युवाओं को दिशा देने के साथ ही सिनेमोग्राफी, स्क्रिप्ट लेखन के साथ ही अन्य फ़िल्म कलाओं में भी आगे बढ़ना है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को फ़िल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में शूटिंग के लिये अनुकूल माहौल है, यहाँ के कलाकार फ़िल्म उद्योग में क्या योगदान दे सकते हैं इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर फ़िल्म नीति में काफी संशोधन किए जा रहे है। मुख्यमंत्री धामी प्रदेश में फ़िल्म निर्माण को युवाओं के रोज़गार से जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म निर्माता को सरकार से हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नई फ़िल्म लोकेशन, क्षेत्रीय फ़िल्मों को बढ़ावा देने पर भी सरकार का विशेष फोकस है।
उन्होंने कहा कि गढ़वाली, कुमाऊँनी सहित उत्तराखण्ड की क्षेत्रीय बोली भाषा में फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने सेशन में उपस्थित फ़िल्म निर्माताओं के द्वारा फ़िल्म शूटिंग व फ़िल्म नीति पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि सरकार सभी के सुझावों का स्वागत करती है। इस अवसर पर उप निदेशक/नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डॉ.नितिन उपाध्याय उपस्थित थे।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating