क्षत्रपों के ताकत की नुमाइश बनी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: चौहान
देहरादून: भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा जगह-जगह निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को बिना पायलट का जहाज करार देते हुए कहा कि उतराखंड मे यह कांग्रेस के क्षत्रपों द्वारा शक्ति प्रदर्शन का नमूना भर है और इससे यात्रा के उद्देश्य पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता भी खुद भ्रमित है कि अलग अलग स्थानों मे चल रहे शो किसके हैं और किस उद्देश्य से चल रहे है। देहरादून मे पार्टी नेता प्रीतम सिंह पार्टी ने अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रहे है तो वहीं हरिद्वार मे हरदा अपना शो का प्रदर्शन कर रहे है। टुकड़ो मे चल रहे शो किसी जनहित के मुद्दों को लेकर नहीं, बल्कि खुद के वजूद को दिखाने और प्रतिस्पर्धा का खेल है।

इसके जरिये सभी नेता अपने आलाकमान का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश मे जुटे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर भी खींचतान चल रही है। नेताओं के कार्यक्रमों की प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी नहीं है तो कहीं उनको बुलाया ही नहीं जा रहा है। अलग अलग दुकाने सजाकर कांग्रेस नेता भ्रम जाल फैलाने की जुगत में है, लेकिन किसी भी दुकान मे सौदा नहीं है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका के साथ भी न्याय नहीं कर रही है। पार्टी के भीतर चल रही लडाई के चलते वह जनता के मुद्दों से भटक गयी है। पहले भी सरकार कोरोना से लड़ती रही और कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर जनता से लड़ती रही। धामी सरकार राज्य को 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों मे शुमार करने की कोशिश मे जुटी है और विपक्ष को भी इसमें बेहतर सुझाव देकर विकास मे सहयोग करने की जरूरत है।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating