पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के अनुसार भेंट के दौरान उन्होंने प्रदेश के समसामयिक विषयों पर चर्चा की। पूर्व सीएम ने कहा की देवभूमि उत्तराखंड के प्रति अध्यक्ष का विशेष लगाव रहता ये और यह प्रदेश के लिए बड़े गौरव की बात है। भेंट हेतु अमूल्य समय प्रदान करने के लिए पूर्व सीएम ने उनका आभार भी जताया। आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्रियों से मीडिया द्वारा पूछे गए कुछ सवालों के जवाब जहाँ विपक्ष क़ो खूब भाए और उन्होंने इसपर खूब बयान बाजी की वही बीजेपी इन जवाबो से अपने क़ो असहज महसूस कर रही थी सूत्र बताते है कि पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस मसलें पर अपनी बात आलाकमान के सामने रखी जिसके बाद त्रिवेंद्र का राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलना ये बताता है कि कही वो अपनी सफाई देने तो नहीं गए थे हालांकि वो इसे शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मंत्री चन्दन राम दास ने समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ली बैठक ग्राम पंचायतों के सुनियोजित विकास के लिए ‘मुख्यमंत्री चौपाल’ शुरू की जाएगी