ततैयों ने चंपावत में सात लोगों को काटकर किया घायल - Uttarakhand Samachar

चंपावत : जिला मुख्यालय में कुत्तों के बाद ततैयों के आतंक से लोग काफी परेशान है। जिला मुख्यालय के समीप कफलांग में शुक्रवार को ततैयों के एक झुंड ने सात लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में पांच बच्चे शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि कफलांग स्थित स्कूल बंद होने से बड़ी घटना घटित होने से बच गई। यह ततैया का छत्ता स्कूल की चौथी मंजिल की छत पर लगा हुआ है।

जिला मुख्यालय के समीप कफलांग गांव में माउंट कार्मल स्कूल के पास शुक्रवार सुबह प्रांजल जोशी (8) पुत्र कमल जोशी, राहुल जोशी (11) पुत्र दिनेश जोशी, निकिल जोशी (13) पुत्र जीवन चंद्र, मानस (6) पुत्र राजेश जोशी घर के बाहर खेल रहे थे, तभी ततैयों के एक झुंड ने बच्चों को घेर कर काटना शुरू कर दिया।

बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर विमला जोशी (34) पत्नी दिनेश चंद्र व कमल जोशी (35) पुत्र वासुदेव जोशी उन्हें बचाने के लिए गए। उन्होंने किसी तरह बच्चों को बचाकर कमरे में बंद कर दिया और कमल कंबल ओढक़र वहीं बैठ गए। काफी देर इंतजार के बाद ततैयों का झुंड वहां से चला गया, जिसमें चारों बच्चों समेत सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाए। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

वहीं फुलारागांव में डिग्री कॉलेज के पास रहे अंकित (8) पुत्र कुष्ण राम को भी ततैया ने काटकर घायल कर दिया। इनका उपचार भी अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से ततैया के इस छत्ते को हटाने की मांग की है।
बीती सात अगस्त को प्राथमिक विद्यालय चंपावत में पढऩे वाले पांचवी के छात्र रितिक थ्वाल को ततैया ने काट लिया था। जिसमें छात्र की मौत हो गई थी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *