आस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप के बाद बाबा नीम करौली पहुंचे अनुष्का-विराट - Uttarakhand Samachar

नैनीताल: आस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप पूरा होने के बाद विराट बुधवार को परिवार के साथ कुमाऊं पहुंचे हैं। वर्ल्ड कप में रन मशीन साबित हुए विराट फार्म वापसी के बाद बाबा नीम करौली महाराज से आशीर्वाद पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नीम करौली बाबा का आशीर्वाद लिया।

पत्नी अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीम करौली की तस्वीर शेयर की थी। संभवतया उन्होंने विराट की फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी और मुराद पूरी होने पर वह विराट के साथ यहां पहुंची हैं। नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है। बाबा नीम करौली महाराज में विराट की पत्नी अनुष्का की भी श्रद्धा है।

बाबा नीम करौली पहुंचे अनुष्का-विराट

यह पहली बार तब पता चला जब एशिया कप में विराट के अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बाबा नीम करौली महाराज की तस्वीर शेयर की थी। साथ ही एक नोट लिखा- ‘यू डोंट हैव जव चेंज एनी बडी, यू जस्ट हैव टू लव देम’ यानी आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं है, आपको बस उनसे प्यार करना है’ शेयर की है। इसके बाद उनकी यह पोस्ट देशभर में वायरल हो गई। इसके बाद पता चला कि अनुष्का भी बाबा नीम करौली की परम भक्त हैं।

विराट की शानदार फार्म एशिया कप के बाद आस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में भी जारी रही। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस बीच विराट का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद समय मिलते ही विराट ने बुधवार को परिवार के साथ देवभूमि का रुख किया।

वह हेलिकॉप्टर में भवाली स्थित घोड़ाखाल हैलीपैड पर उतरे। अचानक परिवार संग देवभूमि आगमन को तीन साल बाद फार्म वापसी के लिए बाबा का धन्यवाद अदा करने और आशीर्वाद लेने से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवासी छात्र-छात्राओं को जैसे ही विराट के उत्तराखंड पहुंचने की जानकारी लगी तो उनकी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *