26 से 30 दिसंबर तक होगा मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल
मसूरी: मसूरी में 26 से 30 दिसंबर तक होने जा रहे विंटरलाइन कार्निवाल को लेकर तैयारियों शुरू हो गई हैं। मंत्री गणेश जोशी ने विंटरलाइन कार्निवाल के सफल आयोजन को लेकर मसूरी महोत्सव समिति के सदस्यों व जिला प्रशासन के अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें उन्होंने समय पर सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए।
पांच दिवसीय आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा
मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। जिसमें मसूरी में पांच दिवसीय विंटर लाइन कार्निवाल के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। कार्निवाल का उद्घाटन 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी आने वाले किसी भी पर्यटक को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू कराएंगे कलाकार
पार्किंग, यातायात प्रबंध, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत की उपलब्धता, बढ़ती ठंड़ के चलते अलाव एवं सफाई की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं।
एक दिवसीय फूड फेस्टिवल का आयोजन
कार्निवाल में स्थानीय कलाकार, प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू कराएंगे और अन्य भी कई आकर्षण होंगे। कार्निवाल में एक दिवसीय फूड फेस्टिवल का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, उपजिलाधिकारी मसूरी शैलेंद्र नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating