मुख्य सचिव ने अधिकारियों को हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

Read Time:1 Minute, 27 Second

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बीते दिन सचिवालय में हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स के निर्माण में तेजी लाने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन स्थानों पर हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए भूमि चयनित कर ली गई है शीघ्र ही उनकी DPR तैयार कर ली जाए। लैंड ट्रांसफर में अटके मामलों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर निस्तारित किया जाए।

मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को प्रदेश के दूर-दराज के अनछुए क्षेत्रों में भी पर्यटन स्थलों की तलाश लगातार जारी रखते हुए विकसित कर हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव श्री दिलीप जावलकर, सीईओ सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी श्री सी. रविशंकर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *