उत्तराखंड में ततैयों के काटने से मौत की घटनाएं बढ़ीं, जल्द होगा ततैयों के काटने से मौत पर मुआवजे का प्रावधान
उत्तराखंड में ततैयों के काटने से मौत की घटनाएं बढ़ीं हैं। ऐसे मामलों में जल्द ही मुआवजे का प्रावधान किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। तेंदुए, भालू, सुअर, बंदरों के आतंक से परेशान पहाड़ के लोग अब ततैयों के हमले से परेशान हैं। अभी जंगली जानवरों के हमले में वन विभाग मुआवजा देता है लेकिन ततैयों के कारण होने वाली मौतों में मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है।
प्रदेश में इस साल अब तक ततैयों के हमलों में छह लोगों की जान गई। इनमें से तीन पिथौरागढ़ के थे। इसके अलावा चंपावत, टिहरी, बागेश्वर में एक-एक की जान गई। इसके अलावा छह से अधिक लोगों को ततैयों के हमले के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चिकित्सकों की नियुक्ति के प्रयास हो रहे हैं। लोगों को अच्छा उपचार मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है।
More Stories
अढूंड़ी उत्सव 2026: रैथल गांव से जुड़ी है अनोखी परंपरा, दयारा बुग्याल में होगा आयोजन
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में सोमवार को पारंपरिक अढूंड़ी उत्सव 2026 (Butter Festival) मनाया जा रहा है। समुद्र...
Kotdwar News: हाथियों के झुंड ने टेंपो ट्रैवलर पर किया हमला, अंदर रखा सामान तहस-नहस
पौड़ी गढ़वाल:- लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में सोमवार सुबह हाथियों के झुंड ने राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर जमकर उत्पात...
BJP National President Nitin Nabin की टीम घोषित, तीरथ सिंह रावत समेत 13 उपाध्यक्ष
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई...
डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार; नगदी बरामद
देहरादून:- डोईवाला क्षेत्र में दुकान का शटर और कांच का दरवाजा तोड़कर नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने...
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस का हल्लाबोल, मदन लाल के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव
देहरादून/हल्द्वानी:- हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर...
पीपलकोटी हादसे के बाद तपोवन टनल में रिसाव, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
चमोली: पीपलकोटी THDC टनल हादसे के कुछ ही दिन बाद अब चमोली की तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल...

Average Rating