राज्य स्थापना दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर परेड के दौरान श्वान “ठेंगा” ने दिखाया अपना करतब - Uttarakhand Samachar

आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 22वीं वर्षगांठ है, इस अवसर पर देहरादून पुलिस मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी और  राज्यपाल ने रैतिक परेड में सलामी ली। परेड के दौरान उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने अपना साहसिक प्रदर्शन दिखाया, साथ ही परेड में “ठेंगा’ के करतब ने सबका ध्यान खींचा। देसी नस्ल के कुत्ते ने पहली बार यहां करतब दिखाया।

तीन साल पहले इस श्वान को पालना शुरू किया था। फिर ट्रेनिंग का दौर शुरू हुआ। विदेशी नस्ल के कुत्तों को पालने में बहुत खर्च आता था। इसलिए इसे प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था। उत्तराखंड पुलिस ने इस कुत्ते का नाम ठेंगा रखा था।
स्थापना दिवस के मौके पर परेड में जैसे ही ‘ठेंगा’ ने करतब दिखाना शुरू किया, हर कोई यहां रोमांचित हो उठा। ठेंगा के करतब पर खूब तालियां बजी। इस दौरान पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *