देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कुछ छात्र यहां दो मोबाइल टावर पर चढ़ गए। पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर टावर पर चढ़े छात्रों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। छात्रों की इस हरकत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आज डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों के पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाने की बहुत कोशिश पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई, लेकिन छात्र नहीं माने। फिलहाल छात्र अपनी मांगों को लेकर अडे हैं। वहीं मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के बीच वार्ता जारी है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने सर्वभाषा कवि सम्मेलन में किया प्रतिभाग