आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य निदेशक को सौंपा ज्ञापन - Uttarakhand Samachar

देहरादून: आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य निदेशालय पहुंचकर निदेशक विनीता शाह को ज्ञापन सौंपा आम आदमी पार्टी की ओर से ज्ञापन में यह मांग की गई की कुंभ 2021 कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाली कंपनियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी रतूडी ने कहा की इतने लंबे समय से यह मुद्दा लंबित पड़ा हुआ है ना ही दोषी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और ना ही इस पर अब तक कोई गिरफ्तारी हुई है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि कुंभ घोटाले में जिस प्रकार से फर्जी रिपोर्टों की खबरें सामने आई उससे यह साफ होता है कि इसमें सरकारी तंत्र की मिलीभगत थी उन्होंने इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार दोषी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है क्या इसमें कुछ सफेदपोशो का भी हाथ है उन्होंने कहा भाजपा के नेताओं की मिलीभगत के चलते ही इस पूरे काम को अंजाम दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *