भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा नेहरू के जमाने से ही कांग्रेस का देश को तोड़ने का इतिहास रहा है - Uttarakhand Samachar

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की माणा से प्रस्तावित यात्रा व आरोपों पर कहा कि मोदी के माणा प्रवास से प्रेरित होकर कांग्रेस को वहां से यात्रा शुरू करने की सुध आई और जिस पार्टी का देश तोड़ने का इतिहास हो उसे देश जोड़ो यात्रा का नैतिक हक ही नहीं है। भाजपा कार्यालय मे पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में उन्होंने कहा कि इस दिन प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई जाएगी व एक दिया शहीदों के नाम शहीद स्थलों पर प्रज्ज्वलित किया जाएगा |

9 नवंबर को स्थापना दिवस कार्यक्रम पार्टी व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है| जिसके तहत पार्टी मुख्यालय में ‘अटल ने दिया मोदी संवार रहे हैं’ विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहीद स्थलों पर एक दिया शहीदों के नाम सरकार के मंत्रियों व संगठन पदाधिकारियों द्धारा प्रज्ज्वलित किया जाएगा। प्रदेश के 252 मंडलों में ‘वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक, संकल्प से सिद्धि तक’ विषय पर विचार गोष्ठियों का आयोजन, जेल गए राज्य आंदोलनकारी व शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इस गोष्ठी में प्रबुद्धजनों के सुझावों को स्वीकार कर राज्य के विकास की नीतियों के निर्माण में उपयोग किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की माणा से प्रस्तावित यात्रा व उनके द्वारा लगाए आरोपों का जबाब देते हुए कहा कि मोदी के प्रवास ने माणा की प्रसिद्धि को विश्व स्तर पर अधिक वृद्धि का कार्य किया है, तभी कांग्रेस को भी यात्रा शुरू करने में माणा की याद आई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि नेहरू के जमाने से ही कांग्रेस का देश को तोड़ने का इतिहास रहा है अब जब कांग्रेस ही लगातार टूट रही है तो राहुल गांधी कांग्रेस जोड़ने के बजाय देश जोड़ने की यात्रा निकाल रहे है जिसका उन्हे नैतिक हक नहीं है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *