यूकेडी नेताओं ने कहा दिल्ली वाले दल उत्तराखंड के मुद्दों को हाशिए पर डालने का कर रहे है काम - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ देहरादून में आयोजित सम्मेलन में भाजपा कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों को दिल्ली वाले दल के रूप मे संबोधित करते हुए जमकर आक्रोश व्यक्त किया।  यूकेडी नेताओं ने कहा कि दिल्ली वाले दल उत्तराखंड के मुद्दों को हाशिए पर डालने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि भर्ती घोटाले से लेकर अंकिता हत्याकांड, महिलाओं को 30% आरक्षण तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण को लेकर भाजपा सरकार ने गैर जिम्मेदारी वाला रवैया अपनाया है।

भाजपा इन सभी मामलों में अपने बड़े नेताओं की गलतियों पर पर्दा डाल रही है। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के नेता अमित कुकरेती ने इस बात पर जोर दिया कि सबसे पहले उत्तराखंड के अस्तित्व की रक्षा के लिए एक अलग वैचारिक लड़ाई को तेज करना पड़ेगा।

युवा नेता लूसुन टोडरिया ने कहा कि आज लोगों को दोनों पार्टियों से बार बार छले जाने के बाद क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की अहमियत समझ में आने लगी है। यदि पहले ही सही नेतृत्व चुना होता तो आज उन्हें अधिकारों से वंचित नहीं होना पड़ता। यूकेडी नेता पूरन सिंह कठैत ने इस बात पर जोर दिया कि जल्दी ही युवाओं के लिए वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उत्तराखंड को बचाने के लिए क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की भूमिका को नए सिरे से परिभाषित किया जाएगा।

यूकेडी प्रवक्ता अनुपम खत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से किसी नेता से जुड़ाव अथवा अलगाव बनाने करने के बजाय पार्टी और पार्टी की विचारधारा से जुड़ना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन पंत ने सामाजिक क्षेत्र में जुड़े जन संगठनों को भी साथ में जोड़ने पर बल दिया।

युवाओं के सम्मेलन को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष लताफत हुसैन, केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा, मीनाक्षी घिल्डियाल, शांति प्रसाद भट्ट, तुषार प्रजापति, संजय डोभाल, महेंद्र बिष्ट, मोहन पंत आदि कई लोगों ने भी संबोधित किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *