अंकिता हत्याकांड:- पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री में लगी भीषण आग - Uttarakhand Samachar

वनंतारा प्रकरण से जुड़ी पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं। वनंतारा रिसॉर्ट के ठीक पीछे भाजपा से निष्कासित नेता व पूर्व दायित्व धारी विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री है। बता दें कि वनंतारा रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्‍शनिस्‍ट हत्‍याकांड हुआ था। यह मामला बेहद चर्चित रहा था। राज्‍यभर में इंसाफ की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए गए। मामले में पुलकित आर्य मुख्‍य आरोपी है।

वनंतारा रिसॉर्ट प्रकरण के बाद से या फैक्ट्री बंद है। प्रकरण के बाद कुछ व्यक्तियों ने इस फैक्ट्री में आग लगा दी थी, जिसे बुझा दिया गया था। यहां पीएसी तैनात की गई है। आज सुबह करीब 10 बजे रिसॉर्ट के बाहर तैनात पीएसी को फैक्ट्री वाले हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते धमाकों की आवाज सुनाई दी।

पीएसी के जवान जब फैक्ट्री वाले हिस्से में पहुंचे तो वहां भीषण आग लग चुकी थी। दमकल दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *