राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) के लिए राज्य स्थापना दिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है। नौ नवंबर के आसपास डीए जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और चार प्रतिशत डीए देने पर सहमति बनी थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। सीएम ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे दी। डीए की मुराद अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री के पास है। महंगाई भत्ते के भुगतान से राजकोष पर सालाना 576 करोड़ रुपये खर्च बढ़ने की संभावना है। वित्त विभाग धनराशि की व्यवस्था कर रहा है। माना जा रहा है कि नजदीक आ रहे है राज्य स्थापना दिवस तक डीए टल सकता है। मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के अवसर पर डीए की सौगात दे सकते हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग हरिद्वार-नगीना हाईवे का काम शुरू, गढ़वाल-कुमाऊं के बीच सफर होगा आसान