त्योहारी सीजन के अंतर्गत बिना छुट्टी काम करने वाले कर्मचारियों को परिवहन निगर देगा नकद इनाम
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। परिवहन निगम में दीपावली के त्योहारी सीजन के अंतर्गत बिना छुट्टी काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना में नकद राशि इनाम में दी जाएगी।
इसमें चालक और परिचालकों को निर्धारित किमी पूरे करने होंगे। प्रोत्साहन की योजना 20 से 31 अक्टूबर तक यानी कुल 11 दिन लागू रहेगी। दीपावली पर बड़ी संख्या में रोडवेज चालक व परिचालक छुट्टी पर रहते हैं। कई बार चालक व परिचालक एक-एक हफ्ते तक भी डयूटी पर नहीं आते। ऐसे में रोडवेज ने अपने कर्मियों को डयूटी पर लाने व बसों के सुचारू संचालन के लिए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया है।
रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में बताया गया कि उक्त 11 दिन में कर्मचारियों को एक छुट्टी मिलेगी। इसमें मैदानी मार्गों पर चालक एवं परिचालक को इन 10 दिन में 2750 किमी की डयूटी करनी होगी।
वहीं, पर्वतीय व मैदानी मिश्रित मार्ग पर निर्धारित 2200 किमी, जबकि पर्वतीय मार्ग पर 1980 किमी बस संचालन करना होगा। निर्धारित किमी पूरे करने पर चालक और परिचालक को एक-एक हजार रुपये की धनराशि प्रोत्साहन में मिलेगी।
यह योजना कार्यशाला, तकनीकी कर्मियों पर भी लागू रहेगी। प्रोत्साहन योजना के 11 दिनों में कार्यशाला के तकनीकी कर्मियों को पूरे 11 दिन ड्यूटी करने पर 600 रुपये एवं बाह्य स्त्रोत के कर्मियों को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating