कर्नल अजय कोठियाल को भाजपा ने बनाया प्रदेश प्रवक्ता, दी अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड भाजपा ने अपने प्रवक्ता और मीडिया से प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड भाजपा ने 12 प्रदेश प्रवक्ता बनाए हैं। साथ ही पार्टी ने पांच नेताओं को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा कर्नल अजय कोठियाल की है। कर्नल अजय कोठियाल को भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता बनाया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी प्रवक्ताओं की टीम तैयार कर ली है, शनिवार को भाजपा ने प्रवक्ताओं और सह मीडिया प्रभारी की सूची जारी की। जिसमें देहरादून से लेकर पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी जिले के नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस सूची में 12 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। जिसमें से चार प्रदेश प्रवक्ता पूर्व में भी इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। इसी तरह पांच सह मीडिया प्रभारी भी बनाए गए हैं।
सूची विभिन्न जिलों से कई चेहरों को लिया गया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कर्नल अजय कोठियाल की हो रही है। हाल ही में कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। बड़ी बात यह है कि कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा थे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating