उत्तराखंड के काशीपुर में आज किसान नेता महल सिंह की अखबार पढ़ते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर नकाबपोश बदमाशों ने किसान नेता पर गोली चलाई और फरार हो गए। महल सिंह (70) कांग्रेस के दमदार नेता रहे हैं। कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की नकाबपोश बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 आज सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे। हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। गोलियों के आवाज सुन परिजन दौड़े बाहर चले आए, तो देखा महल सिंह जमीन पर गिरे थे। आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री ने राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का किया लोकार्पण रुद्रप्रयाग जिले की लापता हुई ममता भंडारी का शव मिला अलकनंदा में