पूर्व सीएम के ओएसडी से STF ने की पूछताछ, बनाए जा सकते हैं सरकारी गवाह
पूर्व सीएम के ओएसडी से पूछताछ, बनाए जा सकते हैं सरकारी गवाह जांच के दौरान एसटीएफ ने कई अभ्यर्थियों और उनके परिचितों से पूछताछ की थी। इनमें कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। इन सब ने अपने-अपने संपर्क वाले अभ्यर्थियों की नौकरी के लिए इनसे सिफारिश की थी।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) भर्ती धांधली में एक पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी से भी पूछताछ की गई। एसटीएफ ने उनके बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने एक अभ्यर्थी की सिफारिश आरोपियों से की थी। हालांकि, इसके पुख्ता प्रमाण नहीं मिल सके हैं।वीपीडीओ भर्ती धांधली में एसटीएफ ने वर्ष 2016 में आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष आरबीएस रावत, सचिव एमएस कन्याल और परीक्षा नियंत्रक राजेंद्र पोखरिया को गिरफ्तार किया था।
जांच के दौरान एसटीएफ ने कई अभ्यर्थियों और उनके परिचितों से पूछताछ की थी। इनमें कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। इन सब ने अपने-अपने संपर्क वाले अभ्यर्थियों की नौकरी के लिए इनसे सिफारिश की थी। इनमें से एक पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष को सरकारी गवाह बनाया जा चुका है। जबकि, एक पूर्व सीएम के ओएसडी का नाम भी सामने आ रहा था। सोमवार को पूर्व ओएसडी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनसे एसटीएफ अधिकारियों ने करीब तीन घंटे पूछताछ की। उनके बयान दर्ज किए गए।
बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी की सिफारिश की थी लेकिन पैसे का लेनदेन सामने नहीं आया है। हालांकि, उन्हें इस सबकी जानकारी थी। आरोपियों की जमानत याचिका नामंजूर आपको बता दे कि शनिवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को सोमवार को फिर न्यायालय में पेश किया गया। क्योंकि, शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने उनकी दो दिन की न्यायिक रिमांड दी थी। ऐसे में सोमवार को पेशी के दौरान उनकी ओर से जमानत याचिका भी लगाई गई। मगर, न्यायालय ने इसे नामंजूर करते हुए तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating