बीती देर रात को गूलर के पास एक कार घटना का शिकार हो गई, सूत्रों के अनुसार हादसे में तीन लोग घायल हो गए, घायलों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। बीती देर रात SDRF को पुलिस चौकी व्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही HC सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन UK07 DS 8486 पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, व्यासी और शिवपुरी के बीच में गूलर पुल के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया। वाहन में 3 लोग सवार थे, जो घायल थे, SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात के अंधेरे में व विषम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रस्सी के माध्यम से घायलों तक पहुंच बनाई, जिसके बाद धीरे-धीरे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं घायलों के नाम चालक अनिल कुमार, निवासी पौड़ी, विक्रम सिंह, निवासी पौड़ी और किशन लाल निवासी पौड़ी बताया जा रहा है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation देहरादून के बहुचर्चित बिल्डर सुधीर विंडलास के खिलाफ CBI जाँच की सिफारिश सरस मेला 2022: आपका बिजनेस सोल्यूशंस’ देहरादून ने “सोशल अवेयरनेस प्रोग्राम” किया आयोजित , मुख्य अतिथि सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने की शिरकत