स्पीकर के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मचा हड़कंप
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विधानसभा परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया, विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सुझाव देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले गैलरियों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर, समितियों के कार्यालय कक्ष से सम्बंधित सभी विषयों की जानकारी ली, पुस्तकालय का भी निरिक्षण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों में पहुंचकर स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही अनुभागों एवं समितियों में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में भी पूछा, इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कक्ष में पाए गए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की बात भी कही। इस अवसर पर प्रभारी सचिव हेम पंत, उप सचिव नरेंद्र रावत, प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, मार्शल लक्ष्मण सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating