सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार का बड़ा एक्शन पढ़िए पूरी खबर शराब पीकर उपचार करने के मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई - Uttarakhand Samachar

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने अल्मोड़ा में पिछले दिनों शराब पीकर उपचार करने वाले डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश दिए हैं उन्होंने बताया कि शराब पीकर उपचार किए जाने के मामले में शासन स्तर से जांच बैठाई गई थी जिसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि इस तरीके के मामले कतई बर्दाश्त नहीं किए जा सकते लिहाजा इन पर सख्त कार्रवाई होना बेहद जरूरी है, उन्होंने विभाग अधिकारियो को नसीहत देते हुए कहा कि इस तरीके की घटनाओं की यदि पुनरावृत्ति होती है तो संबंधित के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *