अंकिता हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
अंकिता मर्डर केस में रोज आरोपियों के नए-नए राज खुल रहे हैं, जिनकी सत्यता पर पुलिस नजर बनाए हुए है, साथ ही प्रशासन की कार्यशैली भी सवाल के घेरे में बनी हुई है। वहीं अंकिता हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक व बेबुनियाद अफवाहें फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी, इतना ही नहीं यदि इस मामले में अब झूठी और बेबुनियाद अफवाहें फैलाई गई तो पुलिस सख्ती से निपटेगी, एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है।
एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह ने बताया है कि अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी की जांच चल रही है, एसएसपी ने कहा कि देखा जा रहा है कि इस गंभीर घटना को लेकर बिना तथ्यों के फेसबुक, ट्विटर व इंस्ट्राग्राम पर पोस्टें आ रही हैं। इससे घटना को लेकर भ्रामक स्थित बन रही है, पीएम रिपोर्ट को लेकर एसएसपी ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल ने पीएम किया है और इसकी वीडियोग्राफी भी की गई है।
डीआईजी पी. रेणुका देवी की अध्यक्षता में एसआईटी साक्ष्यों को जुटा रही है और जांच चल रही है।
एसएसपी ने कहा कि सोशल प्लेटफार्म के जरिए भ्रामक सूचनाएं डालकर पुलिस कार्यों को प्रभावित न किया जाए, यदि ऐसा कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी और ऐसे मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating