देहरादून में डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए नगर निगम ने भी कमर कस ली है। आज निगम की ओर से शहरभर में डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग के पांच वाहनों को रवाना किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि शहर के 100 वार्डों में लगातार छोटे वाहनों से डेंगू के लारवा को समाप्त करने के लिए फॉगिंग कराई जा रही है। वहीं शहर में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी और नगर आयुक्त के आदेश के बाद आज से बृहद फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि बीते रोज राजधानी देहरादून में 45 नए मरीज डेंगू के मिले वही अब तक जिले में 716 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation एडवोकेट जितेंद्र रावत ने पुलकित की बेल की अर्जी ली वापस स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ ने बीती शाम को पलटन बाजार में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया निरीक्षण