अंकिता हत्याकांड को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया दुख

Read Time:1 Minute, 39 Second

उत्तराखंड में रिसेप्स्निस्ट अंकिता हत्याकांड को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है, इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है, यह निर्देश सीएम ने दिया है। बता दें कि राज्य आपदा मोचन बल यानी SDRF को चीला नहर के पास पीड़िता का शव मिला था, आरोपियों ने पीड़िता की हत्या कर चीला नहर में उसका शव फेंक दिया था। शव मिलने के बाद अंकिता के परिजनों को बुलाया गया जिन्होंने उसकी पहचान की।
अंकिता हत्याकांड मामले में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया में लिखा कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है। हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *