आज से चार धाम की यात्रा शुरू होने जा रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के उद्घाटन के साथ ही आज यानी 3 मई को 4 धाम की यात्रा शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। 3 मई 2022 को यानी आज गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल रहे हैं। 6 मई को बद्रीनाथ और 8 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। चारधाम की यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने इस बार 45 दिनों की समय सीमा तय की है। यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने दैनिक तीर्थ यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या निश्चित कर दी है। बता दें कि बद्रीनाथ के लिए हर दिन 15,000, केदारनाथ के लिए हर दिन 12,000, गंगोत्री के लिए हर दिन 7,000 और यमुनोत्री के लिए हर दिन 4,000 लोग ही यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि इस समय सीमा को लेकर नोटिफिकेशन 30 अप्रैल को जारी किया गया था। उत्तराखंड सरकार ने यह फैसला कोरोना के अचानक बढ़ते मामलों को लेकर लिया है। चारधाम यात्रा के लिए यात्री उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर श्रद्धालु टूरिज्म विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस यात्रा के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य है। यात्री इस वेबसाइट पर जाकर registrationandtouristcare.uk.gov.in रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा कोई श्रद्धालु अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं, तो ऑफलाइन मोड पर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तराकशी और 24 सेंटर बनाए हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक की गंगोत्री धाम के खुले कपाट, पहली पूजा हुई प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर