देहरादून: मुख्यमंत्री ने करा चारधाम यात्रा मार्गों पर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का फ्लैग ऑफ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का फ्लैग ऑफ किय. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा का सराहनीय कार्य किया जाता रहा है।
उनके द्वारा आगामी 06 माह तक सेवाएं दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखण्ड आयेंगे। सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरे इंतेजाम किये गये हैं। हमें चुनौतियों को अवसर में बदलना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में कार्य किये जा रहे हैं। समाज के योगदान से कार्यों में और अधिक आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा टीम द्वारा हाई एल्टीट्यूड क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड में फ्री मेडिकल सर्विस देती है। इस बार सिक्स सिग्मा के साथ एम्स, दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर भी श्रद्धालुओं को सेवा देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा में मेडिकल सेवाएं देने के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की ओर से 130 से अधिक मेडिकल स्टाफ को लगाया जायेगा। इस अवसर पर सिक्स सिग्मा टीम के डॉक्टर भी उपस्थित थे।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating