सीएम धामी आज सुबह पहुंचे आरटीओ ऑफिस - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया की आरटीओ  कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आर टी ओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे ।

 

कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *