परिवहन आयुक्त ने किया चेक पोस्ट भद्रकाली का निरीक्षण
बीते दिन परिवहन आयुक्त रणवीर चौहान द्वारा परिवहन विभाग की यात्रा चेक पोस्ट भद्रकाली का निरीक्षण किया गया। भद्रकाली चेक पोस्ट पर गंगोत्री और यमुनोत्री जा रहे व्यावसायिक यात्री वाहनों को ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच के लिए रोका जाता है। भद्रकाली से बद्रीनाथ- केदारनाथ हाईवे के वाहन भी होकर गुजरते हैं। वाहनों की भारी भीड़ के कारण आज अत्यधिक जाम की स्थिति थी। परिवहन आयुक्त द्वारा चेकपोस्ट प्रभारी को निर्देश दिए गये कि वाहनों की जांच इस प्रकार की जाय कि जाम की स्थितियां उत्पन्न न हों। वाहनों के ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड की फोटो खींच ली जाय व वाहनों को जाने दिया जाय। वाहनों की प्रविष्टि बाद में की जाय। साथ ही उनके द्वारा भद्रकाली चेकपोस्ट को भद्रकाली – नरेंद्रनगर मार्ग पर अन्यत्र स्थान्तरित करने हेतु स्थान को चिन्हित करने हेतु भी निर्देश दिए गए ।
निरीक्षण के समय संयुक्त परिवहन आयुक्त एस0के0 सिंह, आर0टी0ओ0 प्रशासन देहरादून श्री डी0सी0 पठोई, ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन ऋषिकेश अरविंद पांडेय, ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन ऋषिकेश मोहित कोठारी, ए0आर0टी0ओ0 टिहरीश्री चक्रपाणि मिश्र उपस्थित थे।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
सहारनपुर के भाईयों का दुबई लिंक: रुड़की के झबरेड़ा थाने में सवा दो करोड़ के घोटाले की जांच शुरू।
उत्तराखंड के झबरेड़ा क्षेत्र में बैंक खातों के जरिए हो रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय संदिग्ध ट्रांजैक्शन का खुलासा हुआ है।...
स्वच्छ भारत अभियान: अल्मोड़ा में एक माह तक चलेगा सफाई पखवाड़ा, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी
जनपद अल्मोड़ा को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श बनाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने एक बड़ा निर्णय लिया है।...
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: मुख्य सचिव ने रेलवे से मांगा मास्टर प्लान, बदलेगी स्टेशन की सूरत।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे मुरादाबाद की मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्रीमती विनीता...
क्या लीज की आड़ में हुआ खेल? देहरादून वन प्रभाग की आर्केडिया बीट में हेस्को (HESCO) के ‘अवैध’ विस्तार की गूँज।
हिमालयी पर्यावरण संरक्षण के लिए 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजे गए डॉ. अनिल प्रकाश...
एक्सपोज्ड: उत्तराखंड के सांसदों की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, RTI ने खोली विकास की पोल।
उत्तराखंड की जनता ने जिन सांसदों को विकास की उम्मीदों के साथ संसद भेजा, वही सांसद अब अपने ही राज्य...
‘जूते की धमकी’ वाले बयान पर घिरे BJP विधायक भरत चौधरी, पार्टी नेतृत्व पर बढ़ा दबाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान यह साफ दर्शाते हैं कि कुछ जनप्रतिनिधि अपनी संवैधानिक...

Average Rating