देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर डीएम विनय शंकर पांडेय ने तबादले का आदेश न मानने पर रुड़की तहसील के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। अनिल कुमार रुड़की तहसील में प्रशासनिक अधिकारी व सुनील कुमार वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। ये जो दो अधिकारी है दोनों आपस में भाई बताए जा रहे है। एक राजस्व अधिकारी है तो दूसरा वरिष्ट सहायक पद पर तैनात है। साथ ही ये दोनों अधिकारी तबादले के आदेश के खिलाफ दोनों हाई कोर्ट गए थे।
आपत्ति सुनवाई के बाद गुरुवार को कार्यवाही की गई है जिला अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 2021 के प्रशासनिक राजस्व अनिल कुमार और वरिष्ठ सहायक तहसील रुड़की सुनील कुमार का तबादला हरिद्वार कलेक्ट्रेट में किया गया था। दोनों इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए थे हाई कोर्ट ने आदेश पर रोक नहीं लगाई बल्कि दोनों कर्मचारियों के प्रत्यावेदन निस्तारण करने के आदेश दिए। जिला अधिकारी ने दोनों की सुनवाई की और निस्तारण कर दिया। उसके बावजूद दोनों अधिकारी जॉइनिंग लेने नहीं आए डीएम ने दोनों को निलंबन के साथ ही मामले की जांच हरिद्वार एसडीएम को सौंप दी।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating