प्रवक्ता विपिन कैंथोला की सांसद अनिल बलूनी से मसूरी एक्सप्रेस चलाने संबंधित वार्ता

Read Time:3 Minute, 52 Second

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड के राजयसभा सांसद अनिल बलूनी से कोटद्वार से दिल्ली चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस को पूर्व की भांति चलाने अथवा रात्रि में नई ट्रेन संचालन करने के विषय मे अवगत कराया और पत्र देकर उक्त ट्रेन को पुनः संचालित कराने या नई ट्रेन को संचालित कराने को लेकर वार्ता की उन्होंने कहा कि कोटद्वार से दिल्ली को कई वर्षों से मसूरी एक्सप्रेस का संचालन होता था,

जिसके चार डिब्बे देहरादून से आने वाली मसूरी एक्सप्रेस से नजीबाबाद जंक्शन में जोड़े जाते थे, लेकिन पिछले लगभग 2 वर्षो से इन डिब्बों का संचालन बन्द कर दिया गया है, जिस कारण कोटद्वार ही नही आपितु इससे लगे पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने पत्र में अवगत कराया कि कोटद्वार भारत के नामदेव सम्राट भरत की जन्मस्थली है, महर्षि कण्व की तपस्थली है, और गढ़वाल का प्रवेश द्वार है, साथ ही बाबा सिद्ध बली की पावन नगरी है,

यह शहर पर्यटन की और से कार्बेट नेशनल पार्क व एक और राजाजी नेशनल पार्क से घिरा हुआ शहर है, साथ ही महोदय यहाँ से मात्र 40 किलोमीटर दूर पर्यटन नगरी लैंसडाउन जो कि गढ़वाल रायफल का सेंटर भी है,जहां से सारे देशभर में गढ़वाल रायफल के सैनिक देश की सीमाओं में देश की रक्षा के लिए जाते है, साथ ही कोटद्वार की लगभग 70% आबादी सैनिक बहुल परिवारों की है, और सभी सैनिक नजीबाबाद से दिल्ली इसी एकमात्र रेलवे स्टेशन से जाते है, लेकिन इतनी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक शहर होने के बावजूद भी यहाँ से रात को एकमात्र संचालित होने वाली रेल सेवा मसूरी एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया है,

महोदय आप उत्तराखंड ही नही बल्कि कोटद्वार की परिस्थितियों से भली भाँति परिचित है, आपने उत्तराखंड में कई रेल सेवाओं का संचालन करवाया है व साथ ही कई जन आकांक्षी कार्यों को किया है व केंद्र व उत्तराखंड सरकार से जनता के हितार्थ कार्यो को करवाया है, जिस कारण आपसे कोटद्वार कण्व नगरी की जनता यह आशा करती है कि आप पुनः इस रेल सेवा को कोटद्वार बाया नजीबाबाद, मसूरी एक्सप्रेस को संचालित करवाने का महत्वपूर्ण कार्य करेंगे या नई ट्रेन कोटद्वार से संचालित हो जिससे, गढ़वाल के प्रवेश द्वार से लोगों को रेल सेवा से जोड़ा जा सके व यहाँ से देशभर की छावनियों में जाने वाले सैनिकों, व पर्यटकों को सरल व सहज यातयात की सुविधा मिल सके। आपके इस ऐतिहासिक कार्य के लिए कोटद्वार की जनता हमेशा ऋणी रहेगी ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *