नेहरू कॉलोनी चौकी में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने एसओजी को सौंपा विश्रामग्रह
देहरादून : दून पुलिस की स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) कर्मी भी अब लगातार काम से थोड़ा राहत लेने के लिए स्वयं के आरामगृह में विश्राम कर सकेंगे। देहरादून पुलिस एसएसपी जन्मजेय खंडूरी द्वारा सराहनीय कदम उठाते हुए जनपद के मुश्किल टास्क और बड़े आपराधिक मामलों में दून पुलिस की प्रमुख शाखा कहलाने वाले एसओजी को थाना नेहरू कॉलोनी अंतर्गत, फव्वारा चौकी की पहली मंजिल स्थित दो कमरों का आरामगृह का उद्धघाटन कर एसओजी को इन्हें सौंपा गया।
इस दौरान एसएसपी ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए एसओजी को दिए गए इन कमरों में जल्द ही एसी सहित इन्वर्टर भी लगाया जाएगा।
एसओजी कर्मियों द्वारा जनपद के बड़े आपराधिक मामलों,हिस्ट्रीशीटरों,ड्रग तस्करों, कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ में अग्रिम भूमिका निभाई जाती है। टास्क को लगातार ऑपरेट करने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा फिलहाल तक एसओजी कर्मियों के विश्राम के लिए कोई निर्धारित आरामगृह प्रदान नही किया गया था। किन्तु एसएसपी देहरादून द्वारा एसओजी को उनका स्वयं का आरामगृह प्रदान करना एसओजी कर्मियों के कार्य मे प्रोत्साहन व गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य करेगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल, डालनवाला प्रभारी नंद किशोर भट्ट, नेहरुकोलोनी प्रभारी प्रदीप चौहान, एसओजी प्रभारी के0आर0पांडे, उपनिरिक्षक विनीत भण्डारी सहित समस्त एसओजी टीम उपस्थित रही।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating