नगर निगम के प्लास्टिक मुक्त अभियान में जुड़े पचास हजार बच्चे
देहरादून में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए नागरिक भागीदारी की पहल शुरू की गयी, यह अभियान स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिक भागीदारी के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, इस प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत 100 से अधिक स्कूल के छात्र शामिल हुए। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि लगातार नगर निगम प्लास्टिक मुक्त अभियान चला रहा है और सभी लोगों को जागरूक करने का हम सब कार्य कर रहे है। मेयर ने कहा अबतक इस अभियान से पचास हजार बच्चे इससे जुड़ चुके है और लगातार हम स्कूलों में जा रहे इसके लिए जागरूक कर रहे है बच्चों में इसके लिए रुचि बढ़ रही है और लगातार इससे बच्चे जुड़ रहे है और हमारा और देहरादून वासियों का ये संकल्प है की जल्द से जल्द देहरादून को हम सभी साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त कर सके ।
नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि दो महीने से नगर निगम में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कई बच्चों ने हिस्सा लिया है और जागरूक करने का कार्य कर रहे है, नगर आयुक्त ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग न करे और जो उसका इस्तेमाल करे तो उसका डिसपोजल है वो अच्छे तरीके से करे उसे इधर उधर ना फेंके अच्छी तरह से उसको डिस्पोज करे तो इसमें अलग -अलग स्कूली बच्चों ने अपना बहुत योगदान दिया है। करीब दो हज़ार किलो प्लास्टिक को बच्चों ने जमा किया है ताकि इसका रीसायकल और रियूज किया जा सके । तो इससे लोगों को जागरूक होने की ज़रूरत है और अपने परिवार वालों को भी जागरूक करने के लिए कदम बढ़ाए और सभी साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त देहरादून करे। नगर आयुक्त ने कहा कि प्लास्टिक अभियान को लेकर हम लगातार कार्यवाही करते है , और लोगों को जागरूक करने का काम भी लगातार जारी है चिप्स, नमकीन ,बिस्किट के पेकिट को हम बंद नहीं कर सकते लेकिन प्लास्टिक को डिस्पोज कर इसका रियूज और रीसायकल में उपयोग कर सकते है ।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating