केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आधार को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने को दी मंजूरी
ऋषिकेश : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आधार को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने के बारे में एक नए विधेयक को मंजूरी दी। 18 वर्ष की पूर्ण आयु वाले उम्मीदवार हर साल चार अलग-अलग तिथियों पर मतदाता पहचान पत्र के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं। भारत सरकार ने आधार को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने का फैसला लिया है।
आधार कार्ड में प्रत्येक व्यक्ति का बायोमेट्रिक विवरण होता है और यह डुप्लिकेट मतदाताओं की संभावना को कम करेगा। उम्मीदवार आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से ऑनलाइन मोड, ऑफलाइन मोड, एसएमएस के माध्यम से या बूथ स्तर के अधिकारियों बीएलओ के पास जाकर लिंक कर सकते हैं।
ऋषिकेश एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने ऋषिकेश के सभी मतदाताओं से कहा कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के लिए प्रत्येक मतदान स्थल पर कैंप लगाया गया है। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं एक दूसरे को संदेश दे ताकि अधिक से अधिक मतदाता कैंप का फायदा उठा सकें और उनको किसी दिक़्क़त का सामना न करना पड़े।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating